मंदार की बेटी ज्योति किरण टुडू ने कराटे में जीता ग्रीन बेल्ट

Published by : MD. TAZIM Updated At : 23 May 2026 3:52 PM

विज्ञापन

बांका जिले के मंदार क्षेत्र के गंगटी गांव की बेटी ज्योति किरण टुडू ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन बेल्ट हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : बांका जिले के मंदार क्षेत्र के गंगटी गांव की बेटी ज्योति किरण टुडू ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन बेल्ट हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. भाजपा की जिला मंत्री रेजिना हेंब्रम की पुत्री ज्योति की इस उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है. भागलपुर स्थित संत टेरेसा स्कूल में नवम कक्षा की छात्रा ज्योति किरण टुडू बचपन से ही प्रतिभाशाली और मेहनती रही है. हाल ही में पूर्णिया के एक निजी विद्यालय में आयोजित कराटे प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता में उसने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिसमें ज्योति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही उसे ग्रीन बेल्ट से सम्मानित किया गया. ज्योति की सफलता से उसके परिवार में गर्व का माहौल है. उसके पिता मुन्ना टुडू सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत हैं और अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. तीन बहनों में ज्योति सबसे बड़ी है और अपनी मेहनत व लगन से लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है. छात्रा की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने बधाई दी है. बांका के पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल,कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा तथा भाजपा नेता अवधेश मिश्रा समेत कई लोगों ने ज्योति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि ज्योति की यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देगी.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन