ePaper

जीतन राम मांझी ने किया बांका सिल्क प्रतिष्ठान का उद्घाटन

Updated at : 15 Jun 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जीतन राम मांझी ने किया बांका सिल्क प्रतिष्ठान का उद्घाटन

जीतन राम मांझी ने किया बांका सिल्क प्रतिष्ठान का उद्घाटन

विज्ञापन

पंजवारा . केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को बाराहाट प्रखंड के डफरपुर गांव स्थित बांका सिल्क प्रतिष्ठान का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही. उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने दिवंगत प्रोफेसर विश्वजीत सिंह के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रो. सिंह के पुत्र भुवन भास्कर ने केंद्रीय मंत्री श्री मांझी और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन का गर्मजोशी से बुके भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मांझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि इससे पूरे इलाके का सामाजिक और आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा. सिल्क उद्योग को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह प्रतिष्ठान अहम भूमिका निभायेगा. प्रतिष्ठान के संचालक उज्जैन सिंह और भुवन भास्कर ने मंत्री को सिल्क उद्योग की प्रक्रिया, बुनाई, धागे की गुणवत्ता जांच, तैयार माल का निर्यात और बाजार व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा की. मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार की ओर से उद्योग के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला भुवन भास्कर के आवास पर पहुंचा, जहां उन्होंने कुछ निजी कार्यक्रमों में भी भाग लिया. कार्यक्रम में लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन, उनकी पत्नी माला दीपा, मनोज कुमार सिंह, लालमणि मिश्रा, निरोज सिंह, संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान, संजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी मौजूद थे. प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन