लोगों से मिलकर जनसुराज ने सुनी समस्या

लोगों से मिलकर जनसुराज ने सुनी समस्या
अमरपुर. जनसुराज के राज्य कमेटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने रतनपुर मकदुम्मा एवं विशनपुर पंचायत के राजपुर, रामनगर व फतेहपुर के कठेल सहित अन्य गांवों में लोगों से जनसंवाद किया. मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने जनसुराज के उद्देश्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया. कहा कि आजादी के दशकों बीत जाने के बाद आज भी ग्रामीण मुलभूत सुविधा से वंचित हैं. पेयजल सहित अन्य योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है. शिक्षा-व्यवस्था चौपट हो चुकी है. स्कूलों व कॉलेजों में सिर्फ डिग्री बाटी जा रही है. अधिकारी बेलगाम हो चुके है. बिना दस्तुरी के आमलोगों का कोई काम नहीं हो रहा है. वर्तमान सरकार से जनता उब चुकी है. उन्होंने आगामी विस चुनाव में जनसुराज को अपना समर्थन देने की अपील की. जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों के बीच जनसुराज के पांच निश्चय की जानकारी दी गयी. जिसमें जनसुराज के द्वारा किये गये वादों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी. इस मौके पर पवन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, ललिता देवी, मंती देवी, शोभा देवी, किरण देवी, चिन्तामणि देवी, फुटनी देवी, प्रमिला देवी, रंजना देवी, कविता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










