ePaper

जनसुराज संविधान सभा की हुई बैठक

Updated at : 04 Sep 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुराज संविधान सभा की हुई बैठक

अहाना सोशल वेलफेयर सोसाइटी कैम्पस नवीन निवास में जनसुराज संविधान सभा की बैठक हुई.

विज्ञापन

बांका. जनसुराज के संविधान निर्माण के लिए बुधवार को शंभुगंज प्रखंड के छत्रहार पंचायत अंतर्गत अहाना सोशल वेलफेयर सोसाइटी कैम्पस नवीन निवास में जनसुराज संविधान सभा की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मौजूद जनसुराज के संस्थापक सदस्यों से संविधान बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. जिसमें सदस्यों से सुझाव भी मांगा गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य ने किया. इस मौके पर जिला संगठन महासचिव रवि मिश्रा, प्रदेश संविधान समिति के सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, रामनारायण पंजियारा, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्र, वर्तमान मुखिया अनिता मिश्रा, कृष्णदेव शर्मा, गालिब रजा, गोपाल मंडल, कुंदन वैद्य, उप मुखिया सहित भारी संख्या में जनसुराज के सदस्य व ग्रामीण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन