एलपीजी सिलिंडर वितरण को लेकर जांच जारी

डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जिला अंतर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों, होटलों व रेस्टोरेंट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
बांका. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जिला अंतर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों, होटलों व रेस्टोरेंट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान गैस सिलिंडरों के वजन, निर्धारित दर व अन्य सभी निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि गैस एजेंसियां सुबह छह बजे समय पर खुल रही हैं या नहीं तथा एजेंसी में आने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 32 स्थानों पर छापेमारी की गयी है, इनमें गैस एजेंसियां, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं. वहीं, एसडीओ के नेतृत्व में 15 गैस एजेंसियों एवं 10 अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर छापेमारी की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष से सभी उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी लगातार उपलब्ध करायी जा रही है तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित समाधान के लिए वरीय पदाधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराई जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी स्वयं प्रतिदिन एलपीजी गैस वितरण एवं उससे संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सतत निगरानी कर रहे हैं.आम जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण काे लेकर समाहरणालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसका दूरभाष संख्या 06424-223001, 223002 एवं 223004 है. विदित हो कि शहरी क्षेत्रों में घरेलू गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित की गयी है. सभी गैस वितरकों को प्रतिदिन सुबह छह बजे से गैस वितरण प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, अधिकतम होम डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध गैस स्टॉक का शत-प्रतिशत समय पर वितरण करने के भी निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




