वाहन में पेट्रोल की बदले डाल दिया पानी मामले में अधिकारियों ने किया फ्यूल पंप की जांच

Updated:
विज्ञापन
वाहन में पेट्रोल की बदले डाल दिया पानी मामले में अधिकारियों ने किया फ्यूल पंप की जांच

पानी डालने के मामले में हुई जांच

विज्ञापन

अमरपुर. आनंद फ्यूल पंप पर गत बुधवार को पेट्रोल के बदले दर्जनों बाइकों में पानी डालने के मामले में गुरुवार को स्थानीय प्रशासन हरकत में आयी. अंचलाधिकारी रजनी कुमारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार टीम के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच के दौरान इंजीनियरों ने पेट्रोल टैंक से लगभग 950 लीटर पानी युक्त पेट्रोल निकाला. अधिकारियों ने पेट्रोल व डीजल की माप और गुणवत्ता की भी जांच की. पंप मालिक अभय कुमार तिवारी से पूछताछ में उन्होंने बताया कि ऑटोमेशन सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पानी टैंक में पहुंच गया, जिससे बुधवार को कई बाइकों में पेट्रोल की जगह पानी चला गया. मौके पर टीम ने बताया कि जिस टैंक में पानी मिला, उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है. गड़बड़ी के दौरान अलार्म और लॉक सिस्टम ने भी काम नहीं किया, जिससे वितरण नहीं रुक सका, जेनरल पेट्रोल और सामान्य डीजल फिलहाल बंद है, जिसे सिस्टम सुधार के बाद ही फिर से चालू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन