पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा शुरू

Updated at : 01 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा शुरू

प्रखंड क्षेत्र के पांच केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के पांच केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी. शांति व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आदर्श बालिका उवि अमरपुर, मेढ़ियानाथ उवि, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कठैल, एलएन कॉलेज शाहपुर व उवि शाहपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये है. सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. इसे लेकर सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कतार देखी गयी. परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान व फिलॉस्फी एवं दूसरे पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा में आसान प्रश्नपत्रों को देख छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन