महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 31 May 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी

ग्राम संगठन बाजार चटमा गांव में एवं करसोप पंचायत में साई बाबा महिला ग्राम संगठन कर्णपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ के तहत शनिवार को कुर्मा पंचायत में मां भवानी जीविका महिला ग्राम संगठन बाजार चटमा गांव में एवं करसोप पंचायत में साई बाबा महिला ग्राम संगठन कर्णपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिन्हें बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाएं जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन ,पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में वीडियो एवं लिफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया एवं समझाया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, बीके शालू श्री, कमलेश्वरी मंडल, सीएफ अजीत कुमार, रंजन कुमार सिंह, एसजेवाइ एमआरपी सोनी कुमारी, संतोष सिंह, सीएनआरपी रिंकी देवी, बंदना कुमारी, एसई डब्ल्यू रांकी रंजन, पशु सखी राज श्री, पूनम कुमारी, भीआरपी रीना देवी, मधु कुमारी, सीएम रूपा देवी, मधु कुमारी, अनिता कुमारी सहित सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों जैसे पंचायत में जीविका भवन, पुस्तकालय, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्था के संबंध में मांगें रखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन