पेट्रोल-डीजल की मार से बढ़े अनाज और दालों के दाम, आम लोगों की बढ़ी परेशानी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 24 May 2026 9:00 AM

विज्ञापन

Inflation Hits Banka Market: बांका की मंडियों में महंगाई ने रफ्तार पकड़ ली है. ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल से खाद्यान्न से लेकर मसालों तक के दाम बढ़ गए हैं.

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले में महंगाई अब सीधे आम लोगों की रसोई पर असर डालने लगी है. खाद्यान्न, दाल, तेल और सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. व्यापारियों का कहना है कि लंबी दूरी से सामान मंगाने और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने के कारण बाजार में कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं. खासकर पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी और कोलकाता से आने वाले सामानों की लागत बढ़ने से स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है.

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से बिगड़ा बाजार का संतुलन

बांका मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और किराना सामान पूर्णिया और कोलकाता की मंडियों से आता है. व्यापारियों के अनुसार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण ट्रकों का किराया बढ़ गया है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. कारोबारियों का कहना है कि एक बार बढ़ चुकी कीमतों में अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है.

खाद्यान्न की कीमत (प्रति क्विंटल) न्यूनतम उच्चतम

गेहूं – 2600 2650

मक्का – 2100 2150

चावल मंसुरी – 3250 3400

चावल अरवा मोटा – 3100 3250

चावल बासमती – 12500 13500

दाल मसुर – 5550 6750

मुंग दाल – 9540 9600

अरहर दाल – 11000 14500

गोटा चना – 6200 6400

गोटा मुंग – 8500 9000

पीला सरसो – 7300 7550

सरसो तेल (15 लीटर) – 2070 2470

आलू – 1200 1450

प्याज – 1800 1900

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन