सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Updated at : 22 Feb 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय शंभुगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शंभुगंज द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार से किया गया. शिविर का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर पंजिकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शंभुगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सलील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रो. डा. योगेश कुमार सिंह, प्रो. प्रभाष प्रसाद सिंह, प्रो. कृष्णदेव सिंह, प्रो. अच्युतानंद सिंह, प्रो. दीपक कुमार सिंह सहित अन्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए इस शिविर के महत्व को उपस्थित स्वयं सेवकों को बताये. शिविर के प्रथम दिन पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रभाष प्रसाद सिंह द्वारा स्वयं सेवकों को पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण विषय में जानकारी दिये. कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सलील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शिविर में स्वयंसेवक मिलन समारोह, स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, दहेज प्रथा उन्मूलन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तिथि वार कार्यक्रम आयोजित हैं. इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य कर्मी सहित स्वयंसेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन