आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के लिए हो रही है अवैध वसूली

– वार्ड सदस्य ने पीआरएस के विरुद्ध बीडीओ को दिया आवेदन
– वार्ड सदस्य ने पीआरएस के विरुद्ध बीडीओ को दिया आवेदन शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में सरकार के नये नियम के तहत आवास योजना का लाभ देने को लेकर बनाये जा रहे सूची में नाम जोड़ने के एवज में कर्मियों के द्वारा लगातार लाभुकों से 2000 की वसूली की जा रही है. ऐसे में 2000 देने की हिम्मत नहीं जुटाने वाले गरीब लोगों का नाम भले ही सूची में शामिल नहीं हो, लेकिन पैसे और पक्के वाले लोगों का नाम आवास योजना की सूची में जोड़ने के लिए जमकर धांधली की जा रही है. जिसको लेकर विरनौधा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को विरनौधा पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य रिंकू देवी और पांच के वार्ड सदस्य कविता देवी के अनुशंसा युक्त आवेदन को लेकर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बालकृष्ण देव यादव प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बीडीओ नीतीश कुमार से मिलकर आवास सूची में नाम जोड़ने वाले पंचायत रोजगार सेवक राजकुमार दास के कारनामों से अवगत कराते हुए उसके विरुद्ध लिखित शिकायत देकर उसपर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं पीआरएस रामकुमार दास ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि पीआरएस का पूर्व में भी शिकायत आ चुका है. जांच पड़ताल कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा जिला मुख्यालय को भेजी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










