रसोई गैस आपूर्ति में परेशानी हो, तो कर सकते हैं इन नंबरों पर संपर्क

Updated:
विज्ञापन
रसोई गैस आपूर्ति में परेशानी हो, तो कर सकते हैं इन नंबरों पर संपर्क

रसोई गैस आपूर्ति में परेशानी हो, तो कर सकते हैं इन नंबरों पर संपर्क

विज्ञापन

बांका. जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर डीएम एवं एसपी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में 14 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई, जबकि थानाध्यक्ष टीम द्वारा 3 अन्य गैस एजेंसियों एवं 34 महत्वपूर्ण स्थानों की जांच की गई. इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य संस्थानों की भी जांच की गई, ताकि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग रोका जा सके और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. प्रशासन द्वारा संबंधित गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को निर्धारित दर व समय पर गैस उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 06424-223001, 06424-223002 एवं 06424-223004 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन