पत्नी से विवाद होने पर पति ने खाया जहर, रेफर

पत्नी से विवाद होने पर पति ने खाया जहर, रेफर
अमरपुर. थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी सुबोद कुमार का रविवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी आक्रोश में पति ने घर में रखा फसलों में डालने वाली सल्फास की टिकिया खा लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. युवक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




