24 घंटे का काम, आठ घंटे का वेतन : मानव बलों ने कनीय अभियंता को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे का काम, आठ घंटे का वेतन : मानव बलों ने कनीय अभियंता को दिया आवेदन

24 घंटे का काम, आठ घंटे का वेतन : मानव बलों ने कनीय अभियंता को दिया आवेदन

विज्ञापन

बांका/रजौन. विद्युत उपकेंद्र रजौन से जुड़े मानव बलों ने कनीय अभियंता से 24 घंटे की जगह आठ घंटे ड्यूटी करने की मांग की है. कनीय अभियंता को सौंपे आवेदन में मानव बलों ने कहा है कि 24 घंटे काम करने के बावजूद उन्हें आठ घंटे का ही भुगतान किया जाता है. समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है. इस संबंध में मानव बलों ने कनीय अभियंता को आवेदन देकर मांग की है कि उन्हें समय पर भुगतान करने के साथ-साथ ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त राशि भी दी जाए. आवेदन सौंपने के दौरान उदय कांत पंझा, सुरेश मिश्रा, महेश देव मिश्रा, राजीव कुमार, बुद्धिनाथ यादव, धनंजय कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार यादव, युवराज मंजीत, पिंटू पासवान, एसबीओ धनंजय कुमार, चंद्रिका कुमार पासवान आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन