तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर, दो जख्मी

थाना क्षेत्र के नकसोसा दुर्गा मंदिर के समीप खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये
अमरपुर. थाना क्षेत्र के नकसोसा दुर्गा मंदिर के समीप खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. सुचना मिलने पर डायल 112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी सलेमपुर गांव निवासी नितेश महतो तथा गोविन्द महतो का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक भरको की ओर से तेजगति से इंगलिशमोड़ की ओर आ रही थी. तभी नकसोसा दुर्गा मंदिर के समीप बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार उक्त दोनों युवक जख्मी हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










