बांका में हीटवेव का कहर, कटोरिया सीएचसी में पांच मरीज गंभीर हालत में भर्ती, अस्पताल में बढ़ी चिंता

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 4:23 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले में प्रचंड गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. कटोरिया सीएचसी में गुरुवार को हीटवेव से पीड़ित पांच मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया एवं आसपास के इलाकों में पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और हीटवेव का असर अब लोगों की जिंदगी पर साफ दिखने लगा है. गुरुवार को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेट दर्द, दस्त, उल्टी, तेज बुखार और सिर दर्द जैसी शिकायतों के साथ पांच मरीज गंभीर हालत में पहुंचे. सभी मरीजों को तत्काल लू-वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

हीटवेव की चपेट में आ रहे लोग, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

कटोरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दिनभर चल रही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं. गुरुवार को कटोरिया सीएचसी में पहुंचे मरीजों की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन भी सतर्क नजर आया.मरीजों को तेज पेट दर्द, दस्त, उल्टी, सिर दर्द और तेज बुखार की शिकायत थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सभी को लू-वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया.

डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला की निगरानी में चल रहा इलाज

कटोरिया सीएचसी में भर्ती सभी मरीजों का उपचार चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है. अस्पताल में मरीजों को तत्काल स्लाईन चढ़ाया गया और आवश्यक दवाइयां दी गयीं. मेडिकल टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है ताकि उनकी स्थिति में जल्द सुधार हो सके.

महिला और पुरुष दोनों हो रहे बीमार

हीटवेव से प्रभावित मरीजों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों में कटोरिया बाजार निवासी मो शैर उद्दीन के 45 वर्षीय पुत्र वहाब उद्दीन, बगरा गांव निवासी बिहारी यादव की 60 वर्षीय पत्नी अझोला देवी, हथगसवा गांव निवासी उमेश हैंब्रम की 30 वर्षीय पत्नी सूरजमुनि मुर्मू, तीनडोभा गांव निवासी श्याम यादव की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी और भेमिया गांव निवासी सुरेश यादव की 50 वर्षीय पत्नी सकुना देवी शामिल हैं.

डॉक्टरों ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मेडिकल टीम ने मरीजों के परिजनों और अस्पताल पहुंचे अन्य लोगों को गर्मी और लू से बचाव को लेकर जरूरी सलाह भी दी. डॉक्टरों ने कहा कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, अधिक पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. साथ ही बासी भोजन और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन