फुल्लीडुमर में उत्सवी माहौल में हुई मां शारदे की आराधना
Updated at : 23 Jan 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षक संस्थानों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल में मां शारदे की पूजा की गयी
विज्ञापन
फुल्लीडुमर
. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षक संस्थानों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल में मां शारदे की पूजा की गयी. क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय, खेल मैदान खेसर, हिमालयन अकैडमी खेसर, संत विनोबा अकादमी भितीया, मार्शल अकादमी खेसर, संत मेरीस पब्लिक स्कूल खेसर, धर्मवीर पब्लिक स्कूल फुल्लीडुमर, प्लस टू उच्च विद्यालय फुल्लीडुमर व खेसर, खेसर मुख्य बाजार सहित अन्य पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां छात्र-छात्राएं व महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. सभी जगहों पर प्रतिमा व पूजा पंडाल को रंग बिरंगे गुब्बारे, फुल व माला आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में युवा कमेटियों ने सामूहिक रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद अन्य प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. पूजा को लेकर बाजार से ग्रामीण स्तर तक के युवा छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. उधर, बसंत पंचमी के आगमन पर युवाओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली गीत गाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




