शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसमें रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव निवासी बड़की देवी को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बौसी मंदार विद्यापीठ हॉल्ट के समीप से रामचंद्रपुर इटहरी निवासी सन्नी कुमार को 12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि अमरपुर शाहपुर नहर किनारे से बलुआ निवासी अमित दास एवं राजा दास को 02 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया. —– कुत्ता के हमला से छात्रा जख्मी बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धावावरण गांव में स्कूल जा रही छात्रा को कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छात्रा अनुष्का कुमारी पैदल अपने स्कूल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ता ने पहले अनुष्का पर हमला किया, जिसके बाद उसे काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस घटना के स्थानीय लोगों ने जख्मी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










