सीएनजी ऑटो पलटने से एक ही परिवार के चार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 8:55 PM
सीएनजी ऑटो पलटने से एक ही परिवार के चार जख्मी
बौंसी. भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भलजोर चेक पोस्ट के समीप सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार सीएनजी ऑटो पर सवार मधेपुरा जिला के चौसा गांव निवासी नवल किशोर मंडल का पुत्र सचिन कुमार अपने तीन वर्षीय बच्चे रोशन राज, मां बीना देवी, चाची पुष्पा देवी सहित अन्य के साथ बच्चों का मुंडन करवाने देवघर गये थे. जहां से बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद वापस ऑटो से घर लौट रहे थे. भलजोर चेक पोस्ट से पहले ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गयी. घटना में चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी हालत में सभी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डा. मनीष कुमार के द्वारा ज़ख्मियों का इलाज किया गया. जबकि जांच के बाद डा. उत्तम कुमार के द्वारा बेहतर इलाज के लिए सभी को भागलपुर रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










