पशु-पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी

पशु-पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी
प्रतिनिधि, बांका तपती धूप में पानी नहीं मिलने से अक्सर पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए परेशान हो जाते है. लेकिन, कई ऐसी संस्थाएं हैं, जो इसके प्रति फिक्रमंद है. इस क्रम में रविवार को सत्यम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मिलिट्री ग्राउंड में दाना-पानी कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान ग्राउंड व चांदन नदी के आसपास महिला सदस्यों ने पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में दाना-पानी रखा. साथ ही आम लाेगों को भी इसके प्रति जागरूक किया. कहा कि आप अपनी छत पर, घर के आसपास व अन्य स्थानों पर इसकी व्यवस्था कर पुण्य कमा सकते हैं. फाउंडेशन की इस पहल का सभी ने स्वागत किया. मौके फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य शीला सिंह, सीमा गुप्ता, रूपा कुमारी, प्रिया मिश्रा व अन्य मौके पर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










