विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विद्युत विभाग इन दिनों लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
बांका /रजौन. विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विद्युत विभाग इन दिनों लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. कनीय विद्युत अभियंता राजेश रविदास ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी दल का गठन कर रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने के आरोप में सुरेंद्र शर्मा के विरुद्ध रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जेई राजेश रविदास ने बताया कि चिलकावर ग्राम निवासी विद्युत उपभोक्ता सुरेंद्र शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूर्व का बकाया राशि 24 हजार 272 रुपये सहित कुल 41 हजार 810 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




