बिजली चोरी को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

बिजली चोरी को लेकर आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने धोरैया थाने में आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
धोरैया. बिजली चोरी को लेकर आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने धोरैया थाने में आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सादपुर गांव निवासी महेश यादव, बिंदेश्वरी यादव, सुलेखा देवी, हीरा देवी, मुकेश राम तथा खुशबू देवी के विरुद्ध बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी के ऊपर जुर्माना की राशि निर्धारित की गयी है. कहा गया है कि अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौन के सहायक विद्युत अभियंता विजेंद्र कुमार ने छापेमारी के क्रम में सठियारी गांव निवासी मो मुस्ताक के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके ऊपर एक लाख सात हजार 511 रुपये का जुर्माना निर्धारित कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










