बिजली चोरी के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना पर सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर व शंभुगंज शाखा बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने टीम गठित कर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना पर सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर व शंभुगंज शाखा बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने टीम गठित कर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी में क्षेत्र के कैशोपुर गांव में छापेमारी कर शिव शंकर दास को चोरी कर बिजली जलाते पकड़ा गया. शिव शंकर दास पर पांच हजार तीन सौ उन्तालीस रुपये जुर्माना लगाया. जबकि रामचुआ गांव के मीना देवी पति सुधीर सिंह पर उन्चास हजार नौ सौ 90 रुपये, गुलनी गांव में तारानंद सिंह पर पैंतालीस हजार पांच सौ छह रुपये, गुणेश्वर प्रसाद सिंह पर 99 हजार नौ सौ तीन रुपये व सोतीचक गांव के चन्द्र किशोर यादव पर सैंतालीस हजार नौ सौ बीस रुपये जुर्माना लगाया गया. विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने उपरोक्त पांच लोगों पर बिजली चोरी कर जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










