ePaper

सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Updated at : 30 Dec 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, मामला पहुंचा थाना

सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रास्ता निर्माण के दौरान हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. मारपीट में महिला मामूली रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव में सरकारी योजनाओं से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान गांव के किरण देवी पति शंकर ठाकुर के द्वारा निजी जमीन बताते हुए सड़क निर्माण कार्य करने पर रोक लगा दिया. जिसको लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गाली-गलौज होते-होते मारपीट होने लगा. जिसमें महिला किरण देवी पति शंकर ठाकुर मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद महिला किरण देवी अपने परिजन के साथ मंगलवार को थाना पहुंचे और गांव के ही सूरज रजक, कबरा रजक समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी सूरज रजक सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन