खेत में मवेशी जाने पर विवाद में मारपीट, पिता पुत्र जख्मी

खेत में मवेशी जाने पर विवाद में मारपीट, पिता पुत्र जख्मी
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में खेत में मवेशी जाने पर हुवे विवाद में दबंगों ने पिता और पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में पिता व पुत्र ने थाना पहुंचकर गांव के ही आधे दर्जन लोगों पर केस दर्ज कराया है. बेलसीरा गांव के सोनू कुमार यादव पिता साजन यादव घर से कुछ ही दूरी पर बिना फसल वाली खेत में मवेशी को चारा खिला रहे थे. इसी दौरान गांव के विमल यादव, नोखेलाल यादव, बालकिशोर यादव, मिथिलेश यादव समेत आधे दर्जन लोग लाठी डंटा के साथ आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. जब सोनू कुमार यादव के पिता बचाने के लिये दौड़े तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद दोनों ही जख्मी ने थाना पहुंचकर गांव के ही विमल यादव, नोखेलाल यादव, बालकिशोर यादव, मिथिलेश यादव समेत आधे दर्जन लोगों पर केस दर्ज कराया हैं. वहीं आरोपी विमल यादव, नोखेलाल यादव, मिथिलेश यादव आदि ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










