मामूली विवाद में मारपीट, युवक जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत विरनौधा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के युवक जख्मी हो गया
शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत विरनौधा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार विरनौधा गांव में एक पक्ष के शंभू साह के पुत्र साकेत साह को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सिर फोड़ दिया. घटना के बाद वह अपने परिजन के साथ थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस पदाधिकारी द्वारा जख्मी साकेत को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया. जख्मी साकेत साह ने गांव के ही पीयूष कुमार, गुड्डू कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी पीयूष कुमार सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. वहीं पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










