नवविवाहित लड़की के गायब होने पर पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहित लड़की के गायब होने पर पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

नवविवाहित लड़की के गायब होने पर पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के नीमा गांव में शादी के 2 दिन बाद मायके आयी नवविवाहित लड़की को गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा गायब कर देने के मामले में लड़की के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही कबीर कुमार, उचित दास, चंदो कुमारी, राजा कुमार के विरुद्ध पुत्री को गायब कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित में बताया है कि 19 अप्रैल को मेरी पुत्री का विवाह हुआ था. जो 2 दिन बाद 21 अप्रैल को एक रश्म के लिए मेरे घर पर आयी थी. इसी क्रम में पुत्री गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कबीर कुमार दास ने मेरी पुत्री को उक्त व्यक्ति के सहयोग से गायब कर कहीं अपने रिश्तेदार के घर छुपा कर रखा है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन