लंबित कांडों का करें निष्पादन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने गुरुवार को शंभुगंज थाना का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
एसडीपीओ ने शंभुगंज थाना का किया औचक निरीक्षण
शंभुगंज.
बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने गुरुवार को शंभुगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष आदर्श कुंदन,अवर निरीक्षक सौरभ कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान थाना पर मौजूद थे. एसडीपीओ बांका अमर विश्वास ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि कांड के निष्पादन में पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस क्रम में एसडीपीओ ने शंभूगंज थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कई कांड का भी पर्यवेक्षण किया. इसके बाद एसडीपीओ ने थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर लंबित कांड का निष्पादन करने के साथ-साथ वाहन जांच अभियान चलाने, वारंटी व अभियुक्त की गिरफ्तारी में तेजी लाने, शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पैनी नजर रखने, बैंकों के समीप संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इधर, एसडीपीओ के इस प्रकार के एक्शन से थाना के पुलिस पदाधिकारी में हड़कंप मच गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










