ePaper

लोकसभा चुनाव : सभी 10 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

Updated at : 09 Apr 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : सभी 10 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

सभी 10 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

विज्ञापन

नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम नहीं लिया वापस, -चुनाव चिह्न आवंटन के साथ डीएम व एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस. बांका. लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न सोमवार को आवंटित कर दिया गया. नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपने नाम वापस नहीं लिये. लिहाजा, कुल 10 प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने चुनाव चिह्न निर्धारित करते हुए इसकी विधिवत जानकारी सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दी. जदयू से गिरिधारी यादव को तीर व राजद के जयप्रकाश नारायण यादव को लालटेन यानी पार्टी चुनाव चिह्न ही आवंटित किया गया. इसके अतिरिक्त अमृत तांती को जूता, उत्तम कुमार सिंह को चप्पल, कवींद्र पंडित को बैटरी टॉर्च, गणेश कुमार कुशवाहा को बांसुरी, जयप्रकाश यादव को फूलगोभी, उमाकांत यादव को चारपाई, नरेश कुमार प्रियदर्शी को स्टेथोस्कोप व नरेश यादव को लेटर बॉक्स चुनाव चिह्न आवंटित किये गये हैं. एक तरह से देखा जाये, तो कुल 10 प्रत्याशी लोकसभा के चुनावी मैदान में उतर गये हैं. चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार अभियान में भी एक तरह से तेजी आयेगी. चुनाव चिह्न मान्यता प्राप्त दल के लिए लागू नियम के साथ ही वर्णमाला अनुक्रम के अनुसार तय किये गये. देखा जाये, तो ईवीएम में प्रत्याशी के क्रमांक के साथ उनका चुनाव चिह्न दे दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन