सर्प दंश से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

सर्प दंश से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
बौंसी. थाना क्षेत्र के मडुआवरण गांव स्थित हरिजन टोला में सर्पदंश से 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. परिजनों द्वारा महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी. कुछ कार्य के लिये घर में रखी ईंट हटा रही थी. जहां पहले से मौजूद गहुमन खरिश सर्प ने महिला के हाथ में डंस लिया. घटना की जानकारी महिला के द्वारा ग्रामीणों को दी गयी. जिसके बाद सर्प दंश की शिकार महिला को अस्पताल न लाकर उसे झाड़ फूंक करने लेकर चले गये. इस बीच बुजुर्ग महिला के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बुजुर्ग महिला के पौत्र कमल कुमार ने घटना की जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




