ePaper

लखपुरा चौक पर ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

Updated at : 19 Aug 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
लखपुरा चौक पर ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

लखपुरा चौक पर ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

विज्ञापन

पंजवारा. भेड़ामोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर लखपुरा मेन चौक के पास एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोड्डा की ओर से भेड़ामोड़ आ रही ई-रिक्शा अचानक तब अनियंत्रित हो गई जब सड़क पर अचानक एक बकरी दौड़ पड़ी. चालक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वाहन असंतुलित होकर पलट गया. घटना में ढाका मोड़ निवासी संजय हरि घायल हो गये.बताया गया कि वे गोड्डा से अपने घर लौट रहे थे. वहीं दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन