दो बाइकों की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

Updated at : 16 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के भरको-गोरगम्मा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक जख्मी हो गया

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के भरको-गोरगम्मा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ रतन रौशन ने जख्मी खड़गपुर निवासी प्रेमरंजन कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक ने बताया कि वह अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थापित है. रोजाना की भांति मंगलवार को वह अपने बाइक से विद्यालय आ रहा था. तभी भरको-गोरगम्मा गांव के बीच विपरित दिशा से आ रही बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन