ट्रैक्टर से दबकर चालक हुआ जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जख्मी की पहचान राम नगर निवासी विभीषण मंडल के रूप में हुई है.
विज्ञापन
बांका. शहर के रामनगर मोहल्ला में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हाे गया. जख्मी की पहचान राम नगर निवासी विभीषण मंडल के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विभीषण मंडल ट्रैक्टर पर सवार था. इसी बीच ट्रैक्टर काे स्टार्ट करने के बाद वे असंतुलित हाेकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा. इस दौरान विभीषण मंडल ट्रैक्टर के नीचे दब गया
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
बांका. बांका-कटाेरिया मुख्य मार्ग स्थित विजयनगर के समीप सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी हाे गया. जख्मी की पहचान हरपुर गांव निवासी कन्हाय शर्मा के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में जख्मी का प्राथमिक उपचार कराया गया. जख्मी के भांजा दीपक कुमार ने बताया कि वे बाइक से बांका की ओर जा रहा था. इसी दाैरान सड़क किनारे बालू पर अचानक बाइक अनियंत्रित हाेकर पलट गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल कन्हाय को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया.पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक
बांका. सदर थाना क्षेत्र के पिडराैन गांव में पारिवारिक विवाद में कीटनाशक खाने से युवक की तबीयत बिगड़ गयी. युवक की पहचान पिडराैन गांव निवासी रेबू यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद हाेने के बाद गुस्से में रेबू यादव ने कीटनाशक खा ली. अचानक जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, ताे परिजनाें ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.. चार शराब कारोबारी गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर चार शराब के धंधेबाजों काे गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न जगहाें पर उत्पाद टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इसी दाैरान बांका के रामपुर से कारू यादव, हेठसाेनारी गांव से हरदेव दास, कटाेरिया से निवासी फूलदेव यादव व गिनीलाल मुर्मू काे शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उक्त सभी धंधेबाजों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










