पटना में इलाज के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश प्रसाद का निधन, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
पटना में इलाज के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश प्रसाद का निधन, शोक की लहर

डॉ सुरेश प्रसाद का निधन, शोक की लहर

विज्ञापन

अमरपुर. शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सह मुजफ्फरपुर जॉन के स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ.सुरेश प्रसाद का पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. शनिवार को डॉ. अभय प्रकाश चौधरी, डॉ. सुधा कुमारी, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.नवल किशोर साह, नपं मुख्य पार्षद रीता साहा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार साहा, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह, अशोक साह, शंभु साह, संजीव साह, प्रकाश यादव, रोहित भगत समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शहर स्थित दिवंगत चिकित्सक के आवास पर पहुंचकर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि दिवंगत चिकित्सक प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. उनसे उनका आत्मीय लगाव था. उन्होंने एक साथ डॉक्टर्स की पढ़ाई की थी. करीब एक वर्ष तक दोनों एक ही कमरे में रहते थे. एक सच्चे मित्र को खो दिया, जिसकी कमी कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है. उनके निधन से उनके परिवार सहित समाज को भी भारी क्षति हुई है. दिवंगत चिकित्सक इसी माह में 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन