बंगाल चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर डॉ मृणाल शेखर पटना में सम्मानित, सीएम ने की सराहना
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 12:44 PM
विज्ञापन
Banka News : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अमरपुर के भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. इस सम्मान के बाद बांका और अमरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के अमरपुर निवासी भाजपा नेता एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की.संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
सम्मान समारोह में भाजपा संगठन के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की मेहनत और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर चर्चा हुई.इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उनकी मेहनत और निष्ठा ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है.डॉ मृणाल शेखर बोले- यह सम्मान पूरे बांका जिले का
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मृणाल शेखर ने दूरभाष पर कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि अमरपुर और बांका जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया गया.उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित और संगठनहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं और आगे भी इसी भावना के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का काम जारी रहेगा.बंगाल में संगठन मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की रही भूमिका
डॉ. शेखर ने कहा कि भाजपा की लगातार बढ़ती ताकत के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने में सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा और यह सम्मान सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.अमरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
डॉ. मृणाल शेखर के सम्मानित होने की खबर मिलते ही अमरपुर और बांका जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. भाजपा नेता रितेश रमण, रूबेश कुंवर, प्रदीप गांय, बिपिन कुमार ठाकुर और मृत्युंजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की.कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. मृणाल शेखर संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल के धनी नेता हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी मेहनत के कारण बांका जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए को सफलता मिली थी और अब पश्चिम बंगाल में भी उनके नेतृत्व का सकारात्मक असर देखने को मिला है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










