शंभुगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा

Updated at : 16 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा

प्रखंड जदयू कार्यालय में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा मंडल पश्चिमी अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह एवं भाजपा मंडल पुर्वी अध्यक्ष आभाष कुशवाहा की संयुक्त अध्यक्षता में की गयी

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड जदयू कार्यालय में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा मंडल पश्चिमी अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह एवं भाजपा मंडल पुर्वी अध्यक्ष आभाष कुशवाहा की संयुक्त अध्यक्षता में की गयी. संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जदयू बांका जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष राजीव रंजन थे. मौके पर 21 सितंबर को डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज परिसर में अमरपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन पर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अमरपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सूचना देने और सम्मेलन में भाग लेने के लिये अपने-अपने पंचायत में अपने स्तर से आमंत्रित करने के लिये कहा गया. साथ ही बैठक में फिर से 2025- 30 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सीमा नाजमी, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश पाठक, मिथलेश गुप्ता, भाजपा बांका जिला मंत्री सज्जन पासवान, दिनेश मंडल, नवल मंडल, पवन कुमार, महेश मंडल, संतोष कुमार, अनिल मंडल, कन्हाई चन्द्र दास, तारक अनवर, राम रुप मंडल, वरुण कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन