धनकुंड पुलिस ने चोरी की बाइक को अमरपुर से किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
धनकुंड पुलिस ने चोरी की बाइक को अमरपुर से किया बरामद

धनकुंड थाना क्षेत्र के मकैता गांव से गत दो सितंबर को चोरी हुई बुलेट बाइक को धनकुंड पुलिस ने अमरपुर पुलिस के सहयोग से धर्मपुर हाट के पास से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

कट्टा के साथ चोर धराया धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के मकैता गांव से गत दो सितंबर को चोरी हुई बुलेट बाइक को धनकुंड पुलिस ने अमरपुर पुलिस के सहयोग से धर्मपुर हाट के पास से बरामद कर लिया. जानकारी देते धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि मकैता निवासी नंदकिशोर कुमार की बुलेट बाइक उसके घर के सामने से चोरी हो गयी थी. इसे लेकर धनकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बुलेट की चोरी के बाद उक्त चोर द्वारा भागलपुर में बुलेट बाइक की सर्विसिंग कराई गयी. जिसका मैसेज मोबाइल पर आने के बाद बाइक के मालिक द्वारा इसकी सूचना उन्हें दी गयी. इसके उपरांत वे भागलपुर सर्विस सेंटर पहुंचे जहां छानबीन में पाया गया की सर्विस सेंटर के बिल में उक्त चोर द्वारा अपना मोबाइल नंबर भी दिया गया था. इस आलोक में उक्त नंबर की कुंडली खंगाली गयी. इसके बाद धनकुंड थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना अमरपुर थाना प्रभारी को दी गयी. सूचना के आलोक में दोनों थाना की पुलिस ने धर्मपुर हाट के पास से बाइक चोर अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी क��श कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन