धूप से मूर्छित होकर गिरे एक वृद्ध की मौत

Updated at : 18 Apr 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
धूप से मूर्छित होकर गिरे एक वृद्ध की मौत

धूप से मूर्छित होकर गिरे एक वृद्ध की मौत

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में एक वृद्ध एकाएक गर्मी व धूप से मूर्छित होकर गिर गया. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जिसे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. वह लाइट ब्लू रंग की शर्ट व सफेद धोती पहना है तथा उसके पास डंटा है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि साहबगंज बाजार के देवघर रोड में वह जाते-जाते एकाएक गिर गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो एंबुलेंस आने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इस संबंध में डॉक्टर एस के मधुकर ने बताया कि प्रथम दृष्टिया हीट स्ट्रोक का मामला दिख रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकता है. वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मृत वृद्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है. पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन