पूजा के लिए मिठाई लाने घर से निकला बालक पहुंचा डैम, स्नान करने के दौरान डूबने से मौत

Updated at : 01 Jul 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा के लिए मिठाई लाने घर से निकला बालक पहुंचा डैम, स्नान करने के दौरान डूबने से मौत

अमरपुर गांव के एक 16 वर्षीय बालक की स्नान करने के दौरान ओढ़नी डैम में डूबने से मौत हो गयी

विज्ञापन

बांका.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के एक 16 वर्षीय बालक की स्नान करने के दौरान ओढ़नी डैम में डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अमरपुर गांव स्थित काली स्थान में वार्षिक गौबंधी पूजा मंगलवार को होने की तैयारी चल रहा था. पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल था. इसी बीच उक्त गांव निवासी आंचल शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र गुरुनंदन शर्मा जो इस बार मैट्रिक पास हुआ था. इसी खुशी में उन्होंने काली स्थान में मिठाई चढ़ाने की बात करते हुए परिजनों से पैसा लेकर मिठाई की खरीदारी के लिए बगल कटेली मोड़ मार्केट अपने कुछ दोस्त के साथ बाइक से निकला. लेकिन कटेली मोड़ से उक्त बालक आगे ओढ़नी डैम पर पहुंच गया. जहां अपने दोस्त के साथ डैम में स्नान करने लगा. इसी क्रम में बालक गहरी पानी में डूब गया. गुरुनंदन को डैम में डूबता देखकर अन्य दोस्त ने हल्ला करना शुरु किया. इसी बीच डैम में मौजूद नाव को लेकर घूम रहे मछुवारा ने काफी मशक्त के बाद बालक को गहरी पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर आया. जहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक की मां सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही पूरे गांव मातम के माहौल में डूब गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही एसआई मंटू कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि डैम में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हुई है. मृतक परिजन के बयान पर यूडिकेस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन