रजौन के बरौनी गांव में जल्द होगा चेक डैम का निर्माण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 8:44 PM
रजौन के बरौनी गांव में जल्द होगा चेक डैम का निर्माण
बांका. डीएम अंशुल कुमार ने बुधवार को रजौन बरौनी गांव स्थित जर्जर चेक डैम निरीक्षण किया है. चांदन नदी से निकलने वाली कतरिया नदी जो रजौन प्रखंड के बरौनी गांव से होते हुए भागलपुर जाती है. जिसमें बरौनी गांव के पास चेक डैम जर्जर हो गया है. जिसका जीर्णोद्धार किया जाना है. लेकिन यह चेक डैम बांका व भागलपुर जिले में जल के बंटवारे को लेकर 15 वर्षों से विवाद है. जहां नया चेक डैम निर्माण कर दोनों जिले में जल का समानुपातिक वितरण किया जाना है. इसको लेकर डीएम ने कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया है कि चेक डैम निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेज दी गयी है. इस मौके पर एसपी डा. सत्यप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










