ePaper

11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 21 Jun 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोल कुर्मा टोला स्थित भगवती विघ्घीन स्थान के प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

पंजवारा. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोल कुर्मा टोला स्थित भगवती विघ्घीन स्थान के प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है. लोग लगातार यज्ञ स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा कर रहे हैं और हवन में आहुति दे रहे हैं. इस महायज्ञ का आयोजन अयोध्या धाम के तापसी छावनी पीठाधीश्वर महंत ओम प्रकाश दास जी महाराज की अगुवाई में किया जा रहा है. यज्ञ में वैदिक परंपरा के अनुसार वेदज्ञ आचार्यों की टोली हवन कर्म संपन्न करा रही है. यज्ञ के दौरान रामलीला, प्रवचन और भजन-कीर्तन जैसे विभिन्न भक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. महंत ओम प्रकाश दास जी महाराज प्रतिदिन उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं. पूरे आयोजन को लेकर रामकोल कुर्मा टोला गांव में खासा उत्साह है. ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि महायज्ञ का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन