Banka बघवा जंगल में बाइक चालक से अपराधियों ने पंद्रह हजार छीने, रिपोर्ट दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Banka बघवा जंगल में बाइक चालक से अपराधियों ने पंद्रह हजार छीने, रिपोर्ट दर्ज

चांदन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जंगल में हुई छिनतई की वारदात से इलाके के लोग सहमे हुए हैं. वहीं चांदन पुलिस कांड का उद्भेदन और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

विज्ञापन

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट :

चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्की-भैरोगंज मुख्य सड़क मार्ग पर बघवा जंगल के पास बाइक चालक से चार अपराधियों ने मारपीट कर पॉकेट से पंद्रह हजार रुपए नकदी छीन लिए. इस वारदात को लेकर पीड़ित बाईक चालक ने चांदन थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की छानबीन और संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवक सह चांदन पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी इस्तखार अंसारी पिता जमाल अंसारी बाईक द्वारा कुर्बानी पर्व को लेकर खस्सी खरीदने भैरोगंज की तरफ जा रहा था. बघवा जंगल के पास पहुंचते ही पूर्व से घात लगाये चार अपराधियों ने उसकी बाइक को रोक कर मारपीट शुरू की. फिर पॉकेट से 15 हजार रुपये छीन लिए. मारपीट के दौरान बाईक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी गयी है .जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन