भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती पर की चर्चा

मालाहाट धोरैया में बैठक

विज्ञापन

धोरैया. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय मालाहाट धोरैया में बुधवार को पूर्व जिला मंत्री संतसेवक राय की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें पार्टी संगठन पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. नवीकरण एवं नये सदस्यों की भर्ती पर जोर दिया गया. वहीं राज्य परिषद सदस्य कामरेड गौतम कुमार सिंह द्वारा जिला परिषद की बैठक का रिपोर्टिंग प्रस्तुत किया गया. बैठक में किसान मजदूर एवं असहाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गयी. मौके पर बैठक में उपस्थित अंचल मंत्री गिरधारी राय, भवेश सिंह, जलधर राय, सियाराम यादव, पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान, जनार्दन यादव, शशि मंडल, रघुनाथ राय, कुंदन कुमार यादव, नवल राय, दशरथ शर्मा, नारदेव मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन