सड़क पर पानी गिराने का विरोध करने पर मारपीट, दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर पानी गिराने का विरोध करने पर मारपीट, दंपती घायल

शंभुगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में सड़क पर गिर रहे पानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष का दंपती जख्मी हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में सड़क पर गिर रहे पानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष का दंपती जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर गांव में ममता देवी पति छबील कुमार का नल जल योजना का टोटी से पानी सड़क पर बह रहा था. जब खुशबू कुमारी पति संजीव मंडल और रूपा देवी पति राजीव मंडल ने पानी सड़क पर गिरने का विरोध किया तो ममता देवी से विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गयी, अपनी पत्नी ममता देवी के साथ मारपीट होते देखा तो बचाने के लिए उसके पति छबील कुमार दौड़े तो उसके साथ भी मारपीट की गयी, जिससे वह भी जख्मी हो गया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में छबील कुमार अपनी पत्नी ममता देवी के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए खुशबू कुमारी और रूपा देवी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी खुशबू कुमारी और रूपा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन