जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दंपती को पीटकर किया जख्मी

Updated at : 30 Jul 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दंपती को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत जैष्ठगौर जमुआ गांव में अवैध कब्जा करने की नीयत से पति-पत्नी को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जैष्ठगौर जमुआ गांव में अवैध कब्जा करने की नीयत से पति-पत्नी को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी युवक राहुल कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी सत्यम कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में इलाजरत जख्मी महिला ने बताया कि गांव के ही प्रकाश सिंह की नजर उनकी निज जमीन पर है. जिसको लेकर आये दिन वे उनके पति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं. प्रकाश सिंह के कहर से तंग आकर उनका पति बाहर चले गये. कुछ दिन पूर्व उनका पति अपने घर आया है. इसी बीच मंगलवार की रात पुनः प्रकाश सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनके घर पर आ गये और उनके पति को गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. जब वे अपने पति का बीच-बचाव करने आयी तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगायी है. वहीं आवेदन को लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन