बच्चों में जीवन कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण का समापन

Updated at : 31 Jan 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में जीवन कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण का समापन

बच्चों में जीवन कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज बीआरसी भवन परिसर में डीपीओ समग्र शिक्षा बांका के निर्देश पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के एक महिला व एक पुरुष शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ. प्रशिक्षण में वर्ग 6 से 12 तक के बच्चों के जीवन कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर निरज कुमार रंजन, आशुतोष शंकर एवं संजय सौरभ द्वारा उपस्थित शिक्षकों को बच्चों के कौशल विकास को लेकर बच्चों को स्वास्थ्य और कौशल, पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता, जेंडर समानता, भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य, इन्टरनेट एवं सोशल मीडिया के व्यवहारों को सुरक्षित उपयोग, मादक पदार्थों का रोक थाम एवं प्रबंधन, हिंसा एवं चोट से सरंक्षण एवं सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिक्षकों का ग्रुप बना कर दिया जा रहा है. मौके पर बीआरसी के बीपीएम दीप्तांशु व्रत, बीपीएम सुनील कुमार सुमन, बीआरपी एमडीएम नुनुमणि प्रसाद, बीडी एमसी ललन राज, शिक्षक तृप्ति कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मो. आसिफ अंसारी, अनिल कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, नीलम कुमारी, शंकर राजहंस, निकिता सिंह, क्रिती सिंह, कुमारी अनुश्री गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, कुमार गौरव, विभा रानी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन