मुर्गा को जहर देकर मारने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
मुर्गा को जहर देकर मारने की शिकायत

मुर्गा को जहर देकर मारने की शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर बसबिट्टा गांव में जहर देकर 10 मुर्गा को मार देने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की गयी है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के प्रभाष कुमार सिंह पिता स्व. महेश सिंह गांव में मुर्गा का बिजनेस किया करता हैं. पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को मुर्गा को अनाज के दाने में जहर देकर घर के बगल में छिट दिया था. जब मुर्गा वह दाना खाया तो 10 मुर्गा मर गया. पीड़िता प्रभास कुमार सिंह ने बताया कि पुर्व से गांव के विजय कुमार सहित उनके परिजनों से विवाद चल रहा है. उन्हीं लोगों द्वारा मेरे मुर्गा को जहर देकर मारा गया है. पीड़ित प्रभाष कुमार सिंह मरे हुए मुर्गा लेकर थाना पहुंचे और विजय कुमार सहित दो लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी विजय कुमार सहित अन्य ने अपने उपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद हैं. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन