बिंदुवार जांच कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भूमि उपलब्ध करायें : सीओ
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय धोरैया में शुक्रवार को सीओ श्रीनिवास सिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक
धोरैया. अंचल कार्यालय धोरैया में शुक्रवार को सीओ श्रीनिवास सिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर चर्चा की गयी. इस अभियान के अंतर्गत लोगों को वासगीत पर्चा देने के संदर्भ में सीओ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सीओ ने सभी राजस्व कर्मचारियों को बिंदुवार व आवेदन वार जांच कर समुचित कदम उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि इस कार्य में कोताही नहीं बरतें, ससमय कार्यों का निष्पादन करें. सीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत राजस्व और भूमि सुधार विभाग दो महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है. जिन व्यक्तियों के पास अपने वास की जमीन नहीं है, उन्हें गृहस्थल का पर्चा उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं जिन लोगों को पहले से ही सरकार की किसी योजना के तहत वास की जमीन मिली है, लेकिन पर्चाधारी की मृत्यु हो गयी है, उनके वंशजों के नाम दाखिल खारिज करना है. इसको लेकर राजस्व कर्मचारी टोले का सर्वेक्षण करेंगे और वासगीत भूमि से वंचित परिवारों की पहचान करेंगे. मौके पर आयोजित बैठक में राजस्व कर्मचारी संजय चौधरी, संजय कुमार, रामानंद चौधरी, संदीप कुमार, मोहम्मद शहंशाह सहित अन्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










