गैंस एजेंसी वितरक प्रभारी के साथ का मामला दर्ज

गैंस एजेंसी वितरक प्रभारी के साथ का मामला दर्ज
बांका. शहर के कटोरिया रोड स्थित प्रतिज्ञा इंडेन गैंस एजेंसी के वितरक प्रभारी राहुल राज के साथ गत चार फरवरी को मारपीट व रंगदारी लेने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित ने बताया कि मामले का लिखित शिकायत थाना में भी दिया था. बाद में इसकी शिकायत न्यायालय में भी नालसी वाद के माध्यम से किया था. न्यायालय द्वारा कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद सदर थाना में कटोरिया गांव निवासी हिमांशु भारती एवं भानू कुमार के अलावे 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि को दोपहर करीब डेढ़ बजे गैंस एजेंसी में कार्य कर रहे थे. इसी बीच उक्त नामजद व्यक्ति अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय अचानक पहुंचे और मारपीट करते हुए कान में पिस्टल सटा कर गाली-ग्लौज करने लगा. साथ ही कहा कि कटोरिया तक गैंस बेचते हो जिसके एवज में 10 लाख नगद एवं 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी के रुप में देना होगा. नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस दौरान उक्त दोनों व्यक्ति के साथ मौजूद अन्य लोगों के द्वारा कार्यालय के अन्य कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया गया. साथ ही काउंटर में रखे पिछले दिन के बिक्री का 2 लाख 68 हजार 191 रुपया ले लिया. इसके अलावे पीड़ित के पॉकेट से करीब तीन हजार रूपया व आधार कार्ड सहित अन्य जरुरी कागजात छीन लिया. प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




