बौंसी में गिरफ्तारी के बाद पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 26 May 2026 3:59 PM

विज्ञापन

Banka News : बौंसी में 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामदगी के बाद पुलिस अब सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहती. जांच के दौरान ऐसे संकेत मिले हैं कि जिले में ‘सुखे नशे’ का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और इसके तार कई इलाकों से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस अब पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुट गई है.

विज्ञापन

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. अधिकारियों का मानना है कि जिले में मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से फैल रहा है और युवाओं को इसकी गिरफ्त में लेने की कोशिश की जा रही है.

8.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार सोमवार को बौंसी पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशीपुर निवासी अरमान खान और गज्जर निवासी मो. गुलाम जामी अंसारी के रूप में हुई है.मंगलवार को दोनों आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मोबाइल और बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) और 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिले में तेजी से फैल रहा ‘सुखे नशे’ का धंधा

सूत्रों के मुताबिक शराबबंदी के बाद जिले में ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क तेजी से सक्रिय हुआ है. खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में लाने की कोशिशें बढ़ी हैं.इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

Upendranath Verma ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसके बाद पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है.वहीं Pankaj Kumar Jha ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं.उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय ‘सुखे नशे’ के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन